Holiday Homes Online Booking: Holiday Homes और Touring Officers Hostels में रूम बुक करने का तरीका बदल गया है। साथ ही अब पुराने वेबसाईट की जगह नए वेबसाईट ने ले ली है जहाँ पर आप अपना registration कराने के बाद रूम बुक कर सकते हैं।
यदि आप एक सरकारी कर्मचारी हैं और देश में किसी Tourist place पर घूमने की योजना बना रहें हैं, तो वहाँ रुकने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है Holiday Home और Touring Officers Hostels.
लेकिन वहाँ जाने से पहले आपको ये पता रहना चाहिए कि वहाँ Holiday Home या Touring Officers Hostels की सुविधा है या नहीं। क्योंकि अभी सभी राज्यों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। फिर भी अधिकतर राज्यों में इसकी सुविधा उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: क्या होता है सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला LTC ट्रांसपोर्ट अलाउंस क्या होता है? What is TA and DA?
हम इस लेख में हमनें Holiday Home और Touring Officers Hostels के बारे में जानकारी दी है और देश में स्थित Holiday Homes और Touring Officers Hostels की list भी उपलब्ध कराई है।
लेकिन यह लेख इस बिन्दु पर केंद्रित है कि Holiday Homes और Touring Officers Hostels में नए तरीके से रूम की बुकिंग कैसे करें।
Holiday Homes और Touring Officers Hostels में रूम बुक करने का तरीका पूरी तरह से बदल गया है।
तो आईए जानते हैं कि नए तरीके से कैसे Holiday Homes और Touring Officers Hostels में रूम बुक कर सकते हैं।
हॉलिडे होम में ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें (Holiday Homes Online Booking)
यह जानने से पहले कि हॉलिडे होम में रूम कैसे बुक करें, पहले यह जानते हैं कि Holiday Homes और Touring Officers Hostels होते क्या हैं।
यह उन लोगों के लिए अधिक महत्वपूर्ण है जो अभी government job में नए हैं।
Holiday Homes और Touring Officers Hostels क्या हैं?
Holiday Homes और Touring Officers Hostels को एक सरकारी Hotel भी कह सकते हैं। जैसे आप किसी Hotel में ठहरते हैं वैसे ही आप Holiday Homes और Touring Officers Hostels में भी ठहर सकते हैं। जहाँ Hotels प्राइवेट होते हैं वहीं ये सरकार की तरफ से उपलब्ध कराए गए हैं।
अधिकतर Holiday Homes और Touring Officers Hostels में खाने-पीने की व्यवस्था भी रहती है। यानि कि किचन की सुविधा होती है और बढ़िया खाना उपलब्ध कराया जाता है।
Holiday Homes और Touring Officers Hostels में कई प्रकार के Rooms उपलब्ध होते हैं और आप अपनी जरूरत के अनुसार उनकी Booking कर सकते हैं।
किसी-किसी Holiday Home में Double Bed – AC/Non AC से लेकर Four Bed- AC/Non AC Rooms उपलब्ध हैं तो कहीं-कहीं VIP SUITE भी उपलब्ध हैं।
इनकी देखरेख की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की तरफ से Ministry of Housing and Urban Affairs की होती है और इनको Maintain रखता है – CPWD.
Holiday Homes और Touring Officers Hostels में रूम की बुकिंग कैसे करें:
Holiday Homes और Touring Officers Hostels में रूम की बुकिंग Online होती है। पहले Holiday Home की वेबसाईट पर रूम की बुकिंग होती थी।

अब बुकिंग के लिए आपको ई-सम्पदा की website esampada.mohua.gov.in को visit करना पड़ेगा। आप ई-संपदा के मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन booking कर सकते हैं। Booking करने के बाद online payment की सुविधा भी इस वेबसाईट पर उपलब्ध है।
Booking की सुविधा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध है। यदि आप booking के लिए eligible हैं और rooms उपलब्ध हैं तो आसानी से रूम की booking कर सकते हैं।
लेकिन Holiday Homes और Touring Officers Hostels में room book करने के लिए आपको ई-सम्पदा की website पर पहले अपना registration करवाना होता है।
ई-सम्पदा की वेबसाईट पर अपना Registration कैसे करें:
Online Registration के लिए ई-सम्पदा की website esampada.mohua.gov.in को खोलें। उसके बाद Login पर click करें। click करने पर नीचे दिए गए चित्र की तरह एक page खुलेगा।

इस पेज पर Register Here का एक विकल्प होगा। इस पर click करने पर नीचे दिए गए चित्र की तरह एक और पेज खुलेगा।

इस पेज पर सभी details भरकर submit बटन पर click कर दें। submit करने के बाद इस website पर आपका registration पूरा हो जाएगा।
लेकिन अभी भी आपका profile पूरा नहीं हुआ है। इसलिए जब भी आप login करेंगे तो नीचे दिए गए चित्र की तरह एक pop-up window खुल कर सामने आ जाएगा।

आपको अपना Profile update करने के लिए My Profile पर click करना होगा।
जैसे ही आप My Profile पर click करते हैं तो एक और pop-up window खुल जाएगा जो नीचे दिए गए चित्र की तरह होगा।

इस pop-up window में दिए गए instruction के अनुसार आपको अपने documents तैयार रखने होंगे। ये सभी documents आपके पास उपलब्ध होंगे तो ठीक है नहीं तो ये आपके office से मिल जाएंगे।
जैसे ही यहाँ OK बटन click करते हैं तो तो नीचे दिए गए चित्र की तरह एक पेज खुल जाएगा।

इस पेज पर आपसे संबंधित कुछ details भरने होंगे और कुछ documents भी upload करने होंगे।
जब आप अपनी पूरी details भर देंगे और सभी documents upload कर देंगे तो आपका profile complete हो जाएगा और अब आप Holiday Homes या Touring Officers Hostels में रूम बुक कर सकते हैं।
Holiday Homes और Touring Officers Hostels की सूची:
सूची (A) – Central Government Holiday Homes list:
क्र. सं. | जगह का नाम | राज्य / केंद्र शासित प्रदेश |
---|---|---|
1 | Agra | U.P. |
2 | Ajmer | Rajasthan |
3 | Amarkantak | M.P. |
4 | Goa | Goa |
5 | Gangtok | Sikkin |
6 | Jaisalmer | Rajasthan |
7 | Kanyakumari | Tamilnadu |
8 | Madurai | Tamilnadu |
9 | Mysore | Karnataka |
10 | Mussoorie | Uttarakhand |
11 | Nainital | Uttarakhand |
12 | New Delhi (West Kidwai Nagar) | New Delhi |
13 | Ooty | Tamilnadu |
14 | Port Blair | Andaman and Nicobar |
15 | Patna | Bihar |
16 | Shimla | H.P. |
17 | Tirupati | A.P. |
18 | Udaipur | Rajasthan |
सूची (B) – Touring Officers Hostels
क्र. सं. | जगह का नाम | राज्य / केंद्र शासित प्रदेश |
---|---|---|
1 | Agra (Karkunj, Sikandara) | UP |
2 | Agra (Sanjay Place) | UP |
3 | Ajmer | Rajasthan |
4 | Allahabad | UP |
5 | Amritsar | Punjab |
6 | Bangalore (Domlur) | Karnataka |
7 | Bangalore (Koramangala) | Karnataka |
8 | Bhubaneshwar | Odisa |
9 | Chandigarh | Chandigarh |
10 | Chennai (Shastri Bhawan) | Tamilnadu |
11 | Chennai (Rajaji Bhawan) | Tamilnadu |
12 | Cochin | Kerala |
13 | Dehradun | Uttarakhand |
14 | Delhi (Curzon Rd.) | Delhi |
15 | Delhi (Aliganj, Lodhi Colony) | Delhi |
16 | Delhi (HUDCO Place) | Delhi |
17 | Delhi Asia House | Delhi |
8 | Delhi CWG Village | Delhi |
19 | Gandhi Nagar (Guest House) | Gujrat |
20 | Gandhi Nagar (Transit Hostel) | Gujrat |
21 | Gangtok | Sikkin |
22 | Goa (Guest House) | Goa |
23 | Guwahati (Main building) | Assam |
24 | Guwahati (Hostel Block) | Assam |
25 | Gwalior | MP |
26 | Hyderabad (kotiNirmanBha wan) | Telangana |
27 | Hyderabad (KawadiGuda) | Telangana |
28 | Jaipur | Rajasthan |
29 | Jaipur | Rajasthan |
30 | Jaisalmer | Rajasthan |
31 | Jammu | J&K |
32 | Jodhpur | Rajasthan |
33 | Kolkata | W.B. |
34 | Kozhikode (Calicut) | Kerala |
35 | Kullu | HP |
36 | Lucknow | UP |
37 | Madhopur | Punjab |
38 | Mount Abu | Rajasthan |
39 | Mumbai (Church Gate) | Maharashtra |
40 | Mumbai (Napean Sea Road, Hydera - bad Estate) | Rajasthan |
41 | Mumbai (Antop Hill) | Rajasthan |
42 | Mussoorie | Uttarakhand |
43 | Nagpur | Maharashtra |
44 | Nasik | Maharashtra |
45 | Neemuch | MP |
46 | Pune | Maharashtra |
47 | Shillong | Meghalaya |
48 | Siliguri | WB |
49 | Thiruvananthapuram | Keral |
50 | Udhampur | J&K |
51 | Varanasi | UP |
52 | Vijayawada | Andhra Pradesh |
निष्कर्ष:
Holiday Homes और Touring Officers Hostels में रूम बुकिंग की व्यवस्था बदल गई है। अब रूम बुक करने के लिए आपको e-sampada के official वेबसाईट पर अपना Registration करवाना पड़ेगा।
उसी के बाद आप Holiday Home और Touring Officers Hostels में रूम बुक कर सकेंगे।
उपरोक्त लेख में हमनें इसी बात पर चर्चा की है कि कैसे आप बदले नियम के अनुसार अपना Registration e-sampada की वेबसाईट पर कर सकते हैं और फिर Holiday Homes और Touring Officers Hostels में रूम बुक कर सकते हैं।
हमनें देश में स्थित Holiday Homes और Touring Officers Hostels की सूची भी प्रदान की है। आप इस सूची को देखकर जान सकेंगे कि कहाँ-कहाँ Holiday Homes हैं और कहाँ-कहाँ Touring Officers Hostels हैं।