Nikhat Zareen ने Common Wealth Games 2022 में गोल्ड जीता | Nikhat Zareen का संक्षिप्त जीवन परिचय

Nikhat Zareen Wins Gold in Commonwealth Games 2022: भारतीय बॉक्सर Nikhat Zareen ने Commonwealth Games 2022 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। Nikhat Zareen ने Commonwealth Games में पहली बार देश के लिए मेडल जीता है।

Nikhat Zareen ने विमेन्स लाइट फ्लाई कैटेगरी के फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की कार्ले मैकनाउल को 5-0 से हराकर कीर्तिमान रच दिया। Commonwealth Games 2022 में भारतीय टीम द्वारा जीता गया यह 48वां मेडल है। जबकि भारतीय बॉक्सिंग टीम द्वारा जीता गया यह तीसरा गोल्ड मेडल है।

Nikhat Zareen और कार्ले मैकनाउल के बीच का यह मुकाबला एकतरफा रहा। Nikhat Zareen ने पहले ही राउंड से अपना दबदबा बनाए रखा और इसे आखिरी राउंड तक बरकरार रखा।

Nikhat Zareen से पहले बॉक्सिंग में जो दो और गोल्ड मेडल मिले हैं वे विमेन्स कैटेगरी में नीतू और मेन्स कैटेगरी में अमित पंघल ने जीते हैं।

Nikhat Zareen ने सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड की बॉक्सर Helen Jones को भी 5-0 से हराया था। इस तरह उनके सेमी फाइनल और फाइनल दोनों मैच जबरदस्त रहे।

Nikhat Zareen कौन हैं: एक संक्षिप्त जीवन परिचय

Nikhat Zareen तेलंगाना के निजामाबाद की रहने वाली हैं। इनका जन्म 14 जून 1996 को हुआ था।  Nikhat Zareen के पिता का नाम मुहम्मद जमील अहमद और माता का नाम परवीन सुल्ताना है।

निकहत जरीन ने 13 साल की उम्र से ही बाक्सिंग का अभ्यास शुरू कर दिया था। ये भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला मुक्केबाज एम. सी. मैरीकॉम को अपना आदर्श मानती हैं।

Nikhat Zareen ने अपने करियर का पहला पदक वर्ष 2010 में जीता था। इन्होंने यह पदक नेशनल सब जूनियर मीट में जीता था। निकहत ने तुर्की में साल 2011 महिला जूनियर एवं यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फ्लाइवेट में स्वर्ण पदक जीता था और साल 2019 में बैंकाक में आयोजित थाइलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में रजत पदक जीत था।

Nikhat Zareen ने 19 मई 2022 को इस्तांबुल में हुए महिला विश्व चैंपियनशिप का भी मुकाबला जीता था। उस मैच में भी Nikhat Zareen ने 52 किग्रा भारवर्ग (फ्लाइवेट) के फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की जितपोंग जुतामास (Jitpong Jutamas) को एकतरफा 5-0 से हराकर विश्व चैंपियन का खिताब जीता था।

Leave a Comment

Travelling Allowance Rules Kya Hai मकर संक्रांति 2024 – किन वस्तुओं का दान करना शुभ होता है? विश्व हिंदी दिवस 2024: इतिहास, थीम और महत्व लक्षद्वीप में स्थित पाँच महत्वपूर्ण लैगून