विश्व खाद्य दिवस 2023: थीम, इतिहास और महत्व

दुनिया भर में लोगों के बीच भूख और कुपोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।

कुछ लोग मानते हैं कि भोजन केवल जीवित रहने के लिए ही खाया जाता है, लेकिन यह इससे भी कहीं बढ़कर है। भोजन हमारी आत्मा को आनंद देता है और यह हमारी संस्कृति का हिस्सा भी होता है।

आज की दुनिया इतनी सक्षम हो चुकी है कि अधिकतर लोगों की पहुँच विभिन्न प्रकार के पौष्टिक और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों तक हो चुकी है। हम अपनी पृथ्वी पर पर्याप्त अन्न उगाने में भी सक्षम हो चुके हैं।

बावजूद इसके अभी भी दुनिया भर में लाखों लोग हर दिन भूखे रहने के लिए विवश हैं। इन लोगों की पहुँच स्वस्थ आहार तक नहीं होती है। दूसरी तरफ दुनिया भर में कुल भोजन उत्पादन के एक तिहाई को बर्बाद कर दिया जाता है। यह एक बहुत बड़ा वैश्विक संकट है और दुनिया भर के लोगों को इस तरफ तत्काल ध्यान देना चाहिए।

विश्व खाद्य दिवस 2023
विश्व खाद्य दिवस 2023

साथ ही खाद्य उत्पादन के लिए जल का भी बहुत महत्व है। इसीलिए इस साल की विश्व खाद्य दिवस 2023 की थीम भी “Water is life, water is food. Leave no one behind” है जो खाद्य उत्पादन और टिकाऊ कृषि के लिए पानी के महत्व पर प्रकाश डालती है।

विश्व में खाद्य सुरक्षा के लिए स्थायी खाद्य प्रणालियाँ (Sustainable food systems) अपनाने की जरूरत है। वे ऐसी खाद्य प्रणालियाँ हैं जो पर्यावरण के अनुकूल हैं और सामाजिक रूप से भी न्यायसंगत हैं।

इस लेख में हम एक टेबल में संक्षिप्त रूप से विश्व खाद्य दिवस 2023 के बारे में जानकारी देंगे जिसमें परीक्षा के लिए जरूरी महत्वपूर्ण बिन्दु शामिल होंगे। उसके बाद हमनें विस्तृत रूप से विश्व खाद्य दिवस 2023 लेख उपलब्ध कराया है।

विश्व खाद्य दिवस 2023 महत्वपूर्ण बिन्दु

दिवस का नामविश्व खाद्य दिवस 2023
विश्व खाद्य दिवस तिथि16 अक्टूबर 2023
स्थापना वर्ष1979
प्रथम बार किस वर्ष मनाया गया1981 में
आयोजित करने वाला संगठनFood and Agriculture Organization (FAO)
FAO की स्थापना तिथि16 अक्तूबर 1945
FAO का मुख्यालयरोम, इटली
पैतृक संगठनUnited Nations Economic and Social Council
FAO की सदस्य संख्या195

विश्व खाद्य दिवस का इतिहास

विश्व खाद्य दिवस की शुरुआत 1979 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization- FAO) द्वारा 1945 में FAO की स्थापना के उपलक्ष्य में की गई। FAO की स्थापना 16 अक्तूबर 1945 को की गई थी।

तभी से हर वर्ष 16 अक्टूबर को भूख के बारे में जागरूकता फैलाने और भोजन के भविष्य के बारे में सोचने के लिए मनाया जाता है।

पहला विश्व खाद्य दिवस 1981 में मनाया गया था और तब से, यह दुनिया में सबसे बड़े रूप से मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय दिवसों में से एक बन गया है। इस दिन लगभग 150 से अधिक देशों में विश्व खाद्य दिवस से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में खाद्य सुरक्षा और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के विषय में जानकारी दी जाती है। लोगों को अपने समाज में भुखमरी मिटाने के लिए कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

विश्व खाद्य दिवस 2023 थीम

विश्व खाद्य दिवस 2023 की थीम है “Water is life, water is food. Leave no one behind”। यह थीम इस बात पर जोर देती है की जल ही जीवन है और खाद्य उत्पादन में जल की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। यह थीम इस बात को भी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है कि भोजन के मामले में कोई भी पीछे ना छूटे और हर किसी को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिले।

जल सभी जीवों के लिए आवश्यक है, और यह कृषि के लिए भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। जल का उपयोग फसलों की सिंचाई और पशुओं को देने के लिए तो किया ही जाता है साथ ही इसका उपयोग भोजन संसाधित (Food Processing) करने के लिए भी किया जाता है। जल के बिना भोजन की हम कल्पना भी नहीं कर सकते है।

हाल के वर्षों में जल की उपलब्धता कम हुई है जिसके दो प्रमुख कारण हैं। इनमें से पहला है जलवायु परिवर्तन और दूसरा है जनसंख्या में वृद्धि। जल की कमी के कारण खाद्य उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है। इससे खाद्य सुरक्षा पर भी असर पड़ा है और लोगों के लिए सुरक्षित और पौष्टिक भोजन प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है।

इसीलिए इस साल की विश्व खाद्य दिवस 2023 की थीम “Water is life, water is food. Leave no one behind” रखी गई है जो यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई का आह्वान करती है कि हर किसी को भोजन का उत्पादन करने और अपने और अपने परिवार के पोषण के लिए आवश्यक पानी तक पहुंच प्राप्त हो। यह जल संसाधनों की सतत सुरक्षा और प्रबंधन के लिए कार्रवाई का आह्वान भी है।

विश्व खाद्य दिवस 2023 का महत्व

विश्व खाद्य दिवस 2023 एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि यह दिन लोगों को यह समझाने में मदद करेगा कि दुनिया में कितने लोगों के पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं है और हम उनके लिए क्या कर सकते हैं।

इस विश्व खाद्य दिवस 2023 के अवसर पर यह बात भी समझाने की कोशिश की जाएगी कि खाद्य उत्पादन के लिए जल कितना महत्वपूर्ण है। इसीलिए World Food day 2023 Theme भी जल से संबंधित रखा गया है, जो है – “Water is life, water is food. Leave no one behind”. यह थीम खाद्य उत्पादन के लिए जल के महत्व पर विशेष जोर देता है।

विश्व खाद्य दिवस 2023 के अवसर पर दुनिया भर के लोगों को यह समझाने की कोशिश की जाएगी कि बढ़ते शहरों और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के कारण जल की समस्या में वृद्धि हुई है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पानी का बुद्धिमानी से उपयोग करने की आवश्यकता है और अन्य लोगों को भी जागरूक करना जरूरी है। यह विशेष दिन हमें बताता है कि पानी, भोजन और भुखमरी मिटाने जैसे हमारे लक्ष्य एक दूसरे से कैसे जुड़े हुए हैं।

विश्व खाद्य दिवस 2023 हमें दुनिया भर में पर्याप्त भोजन और स्वच्छ पानी न होने जैसी कठिन समस्याओं के बारे में याद दिलाता है और इनसे निपटने के लिए मिलकर काम करने को प्रोत्साहित करता है।

खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization- FAO) का कहना है कि दुनिया में लगभग 80 करोड़ लोग हर दिन भूखे रहते हैं और यह वास्तव में बहुत बड़ी संख्या है जो चिंतित करने वाली बात है। विश्व खाद्य दिवस हमें इन लोगों के बारे में भी याद दिलाता है। यह दिवस हमें बताता है कि भुखमरी हटाने के लिए अभी बहुत काम करना है और यह सुनिश्चित करना है कि हर किसी को पर्याप्त खाना मिले।

इस तरह विश्व खाद्य दिवस 2023 वैश्विक खाद्य संकट के बारे में और अधिक जानने का मौका है। इस दिन हम अपने आप को खुशनसीब समझ सकते हैं क्योंकि हमारे पास पर्याप्त भोजन है। हम इस दिन किसानों को और उन लोगों को धन्यवाद दे सकते हैं जो हमारे लिए खाद्य उत्पादन करते हैं।

विश्व खाद्य दिवस 2023 कैसे मनाएं?

विश्व खाद्य दिवस 2023 का दिन भूख के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में शामिल होने का मौका देता है। हम इस दिन विश्व खाद्य दिवस 2023 मनाते समय खाद्य सुरक्षा के बारे में लोगों को बता सकते हैं। आप विश्व खाद्य दिवस 2023 को नीचे दिया गए तरीके से मना सकते हैं-

  1. वैश्विक खाद्य चुनौतियों के बारे में लोगों को जानकारी दें: आप इस दिन वैश्विक खाद्य समस्याओं के बारे में जानकारी इकट्ठी करने के साथ-साथ लोगों को भी इनके बारे में जानकारी दे सकते हैं। इससे लोगों के अंदर विश्व खाद्य दिवस को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।
  2. खाद्य वितरण समूहों की सहायता करें: इस दिन आप स्थानीय खाद्य वितरण समूहों की सहायता कर सकते हैं। आप उनके यहाँ स्वयंसेवक के रूप में अपना समय दे सकते हैं और भोजन वितरण में उनकी मदद कर सकते हैं। ये  समूह उन लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का काम करते हैं जिनके पास भोजन उपलब्ध नहीं है।
  3. खाद्य सुरक्षा से संबंधित नियमों का समर्थन करें: उन खाद्य सुरक्षा नियमों और योजनाओं के बारे में बोलें जो आपके क्षेत्र, देश या दुनिया भर में भूख, भोजन की बर्बादी और बेहतर खेती में मदद करने के लिए बनाए गए हैं।
  4. खाना बर्बाद ना करें और ना ही करने दें: खाना उतना ही लें जितना कि खा सकें। ना आप खाना बर्बाद करें और ना ही किसी और को करने दें। आप इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर और समुदाय में कितना खाना फेंका जाता है। उन्हें भी भोजन का सही तरीके से उपयोग करने के बारे में बताएं और खाना बर्बाद होने से बचाएं।
  5. खाद्य वितरण करें: आप भोजन इकट्ठा करके उन लोगों के बीच वितरित कर सकते हैं जो पर्याप्त भोजन खरीदने में सक्षम नहीं हैं।
  6. स्थानीय किसानों से खाद्य सामग्री खरीदें: आप इस दिन स्थानीय किसानों से अन्न, फल, सब्जी जैसे खाद्य सामग्रियों को खरीद सकते हैं। इससे छोटे किसानों को मदद मिलती है। ये स्थानीय किसान अक्सर पर्यावरण अनुकूल खेती करते हैं।
  7. खाद्य समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाएं: आप इस दिन दुनिया भर में भोजन से जुड़ी समस्याओं के बारे में लोगों को बताएं। इससे लोगों के अंदर खाद्य समस्याओं को लेकर जागरूकता फैलेगी।
  8. खाद्य वितरण समूहों को भोजन दान करें: यदि आप जरुरतमन्द लोगों को सीधे तौर पर भोजन पहुंचाने में सक्षम नहीं हैं तो अपने स्थानीय खाद्य वितरण समूहों को वह भोजन दान करें। इससे भोजन भी खराब नहीं होगा और जरूरतमंद लोगों को भोजन देने में आप मदद भी कर सकते हैं।

इस तरह आप विश्व खाद्य दिवस 2023 को ऊपर दिए गए तरीकों से मना सकते हैं।

निष्कर्ष

हर साल 16 अक्तूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत 1979 में हुई थी और पहला विश्व खाद्य दिवस 16 अक्तूबर 1981 को मनाया गया था। हर साल की भांति हम इस साल भी 16 अक्तूबर को विश्व खाद्य दिवस 2023 मनाने जा रहे हैं।

विश्व खाद्य दिवस हमें खाद्य सुरक्षा के महत्व की याद दिलाता है। भले ही हमने भुखमरी कम करने की दिशा में प्रगति की है, लेकिन अभी भी दुनिया भर में करोड़ों लोग भूखे सोने के लिए विवश हैं।

इस साल विश्व खाद्य दिवस 2023 की थीम है “Water is life, water is food. Leave no one behind”.  यह थीम खाद्य उत्पादन में पानी की भूमिका और सभी के लिए सुरक्षित, पौष्टिक भोजन की आवश्यकता पर जोर देती है।

विश्व स्तर पर खाद्य सुरक्षा को प्रभावित करने वाले कई कारक हैं, जैसे जलवायु परिवर्तन, युद्ध, गरीबी और असमानता। इनसे निपटने के लिए विश्व के सभी देशों को एक मंच पर आना जरूरी है और यह दिवस इसके लिए एक उचित मंच उपलब्ध कराता है।

विश्व खाद्य दिवस 2023 के दिन हम भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। हम जरूरतमंद लोगों को भोजन दे सकते हैं, खाने की बर्बादी को लेकर लोगों को जागरूक कर सकते हैं, खाद्य वितरण समूहों की मदद कर सकते हैं, खाद्य सुरक्षा से संबंधित नियमों के बारे में बातें कर सकते हैं आदि।

तो आईए एकजुट होकर हम विश्व खाद्य दिवस 2023 को सफल बनाने की कोशिश करें और सुनिश्चित करें कि हम आज से ही भोजन को बर्बाद नहीं करेंगे और ना ही किसी को करने देंगे।

Leave a Comment

Travelling Allowance Rules Kya Hai मकर संक्रांति 2024 – किन वस्तुओं का दान करना शुभ होता है? विश्व हिंदी दिवस 2024: इतिहास, थीम और महत्व लक्षद्वीप में स्थित पाँच महत्वपूर्ण लैगून