BPSC Book List in Hindi 2023

यदि आप हिन्दी माध्यम से BPSC की तैयारी करते हैं तो आपको BPSC Book List in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी होनी चाहिए।

क्योंकि BPSC की तैयारी करने के लिए ना केवल एक बेहतर रणनीति की जरूरत होती है बल्कि उपयुक्त पुस्तकों का अध्ययन भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

यदि पुस्तकों का चयन सही तरीके से नहीं करते हैं तो किसी भी परीक्षा को उत्तीर्ण करना मुश्किल है। जब BPSC की तैयारी की बात आती है तब तो पुस्तकों के चयन में आपको और भी ध्यान देने की जरूरत है।

इस लेख में हमनें BPSC की तैयारी करने के लिए निम्नलिखित विषयों से संबंधित BPSC Book List उपलब्ध कराई है-

1. बिहार सामान्य अध्ययन 
2. सामान्य हिन्दी 
3. इतिहास 
4. भारतीय राजव्यवस्था 
5. भारतीय अर्थव्यवस्था 
6. भूगोल 
7. सामान्य विज्ञान 
8. सामान्य गणित 
9. Current Affairs

और साथ ही BPSC Book List in Hindi को पीडीएफ़ फॉर्मैट में भी दिया है।

यदि आप भी BPSC Best Book List in Hindi की विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

तो आईए जानते हैं कि बेस्ट BPSC book list in Hindi क्या है। हम यहां BPSC book list विषयवार (subject wise ) उपलब्ध करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -
> BPSC परीक्षा के लिए बिहार सामान्य ज्ञान 
> उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा सिलेबस 

BPSC Book List in Hindi Medium

BPSC book list in Hindi
BPSC book list in Hindi

बिहार सामान्य अध्ययन

  • बिहार एक परिचय (वस्तुनिष्ठ) – इम्तियाज अहमद और रजनीश कुमार
  • बिहार सामान्य ज्ञान – क्राउन पब्लिकेशंस
  • बिहार सामान्य ज्ञान – मनीष रंजन

सामान्य हिंदी

  • व्यवहारिक सामान्य हिंदी (General Hindi (Vyavharik Samanya Hindi) – डॉ. राघव प्रकाश और डॉ सविता पयावाल (Dr. Raghav Prakash & Dr. Savita Paiwal)
  • आधुनिक हिन्दी व्याकरण और रचना (Adhunik Hindi Vyakaran Aur Rachna) – डॉ. वासुदेवनंदन प्रसाद
  • लुसेंट सामान्य हिंदी

इतिहास

  • NCERT इतिहास की पुस्तकें – कक्षा 6वीं से 12वीं तक
  • भारत का प्राचीन इतिहास (BHARAT KA PRACHIN ITIHAS)– राम शरण शर्मा
  • मध्यकालीन भारत (Madhyakalin Bharat) – सतीश चंद्रा
  • आधुनिक भारत का इतिहास (ADHUNIK BHARAT KA ITIHAS ) – बिपिन चन्द्र और स्पेक्ट्रम
  • भारत का स्वंत्रता संघर्ष (Bharat Ka Swatantrata Sangharsh) – बिपिन चंद्रा
  • आधुनिक भारत का इतिहास (Adhunik Bharat Ka Itihas by Spectrum)
  • आधुनिक विश्व इतिहास (Adhunik Vishva Itihas 1500-2000)- जैन और माथुर
  • विश्व इतिहास का सर्वेक्षण – दीनानाथ वर्मा

राजव्यवस्था

  • भारत की राजव्यवस्था – एम लक्ष्मीकांत
  • कक्षा 9वीं से 12वीं तक की एनसीईआरटी की किताबें

अर्थव्यवस्था

  • भारतीय अर्थव्यवस्था – रमेश सिंह
  • नई अर्थव्यवस्था की एनसीईआरटी / एनसीईआरटी अर्थशास्त्र की पुस्तकें (6-12)
  • भारतीय अर्थव्यवस्था – Sankarganesh Karuppiah
  • भारतीय अर्थव्यवस्था – नितिन सिंघानिया

भुगोल

  • भूगोल एनसीईआरटी की 6वीं से 12वीं तक की किताबें
  • भुगोल: एक समग्र अध्ययन – महेश कुमार वर्णवाल
  • भारत का भूगोल – माजिद हुसैन
  • विश्व भूगोल – माजिद हुसैन
  • भौतिक और मानव भूगोल- ऑक्सफोर्ड
  • प्रमाणपत्र भौतिक एवं मानव भूगोल – गोह चेंग लेओंग (Goh Cheng Leong (Author))
  • भारत का भूगोल- डी आर खुल्लर D R Khullar
  • ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट एटलस

सामान्य विज्ञान

  • कक्षा 6 से 12 तक की एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकें
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science and Technology) – रवि पी अग्रहरी
  • सामान्य विज्ञान- लूसेंट
  • Encyclopaedia of General Science – Siddharth Mukherji (Arihant Publication)

सामान्य गणित

  • नवीन अंक गणित- आर. एस. अग्रवाल

समसामयिकी / Current Affairs

  • मासिक पत्रिका – प्रतियोगिता दर्पण / क्रानिकल / कुरुक्षेत्र / योजना
  • समाचार पत्र – The Hindu
  • Website – Press Information Bureau

अब हम एक संक्षिप्त जानकारी BPSC परीक्षा के बारे में जानकारी देते हैं। यानि BPSC क्या है और इसकी परीक्षा पैटर्न क्या है।

BPSC book list in Hindi डाउनलोड पीडीएफ़ –

BPSC क्या है और BPSC Exam Pattern

BPSC full Form – Bihar Public Service Commission होता है यानि बिहार लोक सेवा आयोग। यह आयोग लगभग प्रत्येक वर्ष बिहार राज्य के अधीन अधिकारी पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का आयोजन करता है।

बीपीएससी परीक्षा में तीन चरण होते हैं – प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण।

BPSC Preliminary Exam यानि प्रारम्भिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। इस चरण में सामान्य अध्ययन का केवल एक पेपर ही होता है। इसमें वैकल्पिक विषय से संबंधित कोई भी पेपर नहीं होता है।

प्रारंभिक परीक्षा के पेपर में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और सभी बहुविकल्पीय होते हैं। प्रत्येक प्रश्न में 5 विकल्प दिए जाते हैं। इस पेपर में कोई नेगटिव मार्किंग यानि नकारात्मक अंकन नहीं होता है।

BPSC Mains Exam यानि मुख्य परीक्षा में चार पेपर होते हैं यथा – सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन – I, सामान्य अध्ययन – II और वैकल्पिक विषय।

ये सभी पेपर सब्जेक्टिव प्रकार के होते हैं। सामान्य हिन्दी के पेपर में केवल qualify करना होता है।

BPSC Mains Exam Pattern

पेपर अधिकतम अंक परीक्षा की अवधि
सामान्य हिन्दी (Qualifying)1003 घंटे
सामान्य अध्ययन पेपर-13003 घंटे
सामान्य अध्ययन पेपर- 23003 घंटे
वैकल्पिक विषय3003 घंटे

BPSC पारीक्षा का अंतिम चरण होता है व्यक्तित्व परीक्षण। इसके बाद उम्मीदवार का अंतिम चयन किया जाता है।

इस तरह यह एक बहुत ही कठिन परीक्षा होती है और इसीलिए इस परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वोत्तम पुस्तकों का अध्ययन जरूरी होता है।

BPSC की तैयारी से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

हमनें यहाँ BPSC book list in Hindi तो उपलब्ध करा दी है, लेकिन इन किताबों का सही रणनीति के साथ अध्ययन करने से ही आपको उपयुक्त लाभ मिलेगा।

यहाँ हम ऊपर दिए गए BPSC book list in Hindi के अध्ययन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप BPSC की अच्छी तैयारी कर सकते हैं।

1. नोट्स बनाएं – किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से पुस्तकों के ऊपर निर्भर नहीं होना चाहिए। क्योंकि परीक्षा के समय revision करने के लिए नोट्स बहुत ही मददगार साबित होते हैं।

यदि हम बिहार सामान्य ज्ञान की बात करें तो मनीष रंजन की पुस्तक में सभी टोपिक्स विस्तार में हैं। यदि आप प्रारम्भिक परीक्षा के लिए इसे पढ़ना चाहते हैं तो इसका संक्षिप्त नोट्स बनाना बहुत ही जरूरी है।

2. बुनियादी ज्ञान – यदि आपके पास किसी विषय का बुनियादी ज्ञान (Basic Knowledge) नहीं है तो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना आसान नहीं होगा। इसलिए BPSC परीक्षा से संबंधित सभी विषयों का Basic Knowledge होना बहुत जरूरी है।

इसके लिए आप क्लास 6वीं से 12वीं तक की NCERT के किताबों की सहायता ले सकते हैं। विशेषकर भूगोल, विज्ञान और गणित के प्रश्नों को समझने के लिए NCERT की किताबें बहुत ही लाभदायक है।

3. आंकड़ों से अपडेट रहें – कुछ विषय, जैसे- अर्थव्यवस्था, में दिए गए आंकड़ों को अपडेट रखें। ऊपर दिए गए BPSC book list in Hindi में जो अर्थव्यवस्था से संबंधित पुस्तकों के बारे में बताया है, हो सकता है कि उनमें दिए गए आँकड़े पुराने हों।

इसके लिए आप प्रतियोगिता दर्पण द्वारा प्रकाशित सामान्य अध्ययन: भारतीय अर्थव्यवस्था का अध्ययन कर सकते हैं। इसमें कुछ महत्वपूर्ण परिभाषाएं सरल भाषा में समझाई गईं हैं जो प्रारम्भिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।

4. मानचित्र का नियमित अध्ययन करें – भूगोल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को याद करने के लिए पुस्तकों की अपेक्षा मानचित्र अधिक मददगार साबित होता है। जैसे महत्वपूर्ण स्थानों की स्थिति को मानचित्र के द्वारा आप अच्छी तरह से याद रख सकते हैं। इसलिए मानचित्रों का नियमित अध्ययन जरूरी है।

निष्कर्ष

इस लेख में हमनें BPSC Book List In Hindi के बारे में बताया जिसमें BPSC की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकों के नाम और लेखक की सूची दी है। साथ ही संक्षिप्त रूप में BPSC Exam Pattern के बारे में भी बताया।

हमें आशा है कि आपको यह लेख जरूर पसंद आया होगा। यदि किसी तरह का प्रश्न आपके मन में हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर पूछें।

BPSC Book List In Hindi से संबंधित FAQs

BPSC के लिए कौन-कौन सी बुक पढ़नी चाहिए?

BPSC के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं- बिहार एक परिचय– इम्तियाज अहमद और रजनीश कुमार, व्यवहारिक सामान्य हिंदी- डॉ सविता पयावाल, इतिहास- राम शरण शर्मा, सतीश चंद्रा, बिपिन चन्द्र द्वारा लिखित, भारत की राजव्यवस्था – एम लक्ष्मीकांत, भारतीय अर्थव्यवस्था – रमेश सिंह। विस्तृत जानकारी के लिए यह लेख पढ़ें- BPSC Book List in Hindi

BPSC के लिए कौन-कौन से विषय पढ़नें चाहिए?

BPSC के लिए पढ़े जाने वाले विषय हैं – बिहार सामान्य अध्ययन, सामान्य हिन्दी, इतिहास, भारतीय राजव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, भूगोल, सामान्य विज्ञान, सामान्य गणित, Current Affairs. इनके अलावा मुख्य परीक्षा के लिए वैकल्पिक विषय भी होते हैं।  

BPSC परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं? How many attempts are there in BPSC?

आप BPSC परीक्षा जितनी बार चाहें दे सकते हैं। इसमें attempts की संख्या निर्धारित नहीं है। लेकिन आपको BPSC के लिए आयु मानदंड का अनुपालन करना है। इस प्रकार, एक उम्मीदवार जितनी बार चाहे उतनी बार आवेदन कर सकता है जब तक कि उसकी ऊपरी आयु सीमा पार नहीं हो जाती है।

क्या BPSC Exam में मैथ्स के प्रश्न भी पूछे जाते हैं?

हाँ, BPSC प्रारम्भिक परीक्षा में गणित से भी 10 से 12 प्रश्न पूछे जाते हैं। ये Matric (class-10) और Intermediate (10+2) स्तर के प्रश्न होते हैं।

महत्वपूर्ण टैग्स- BPSC Book List In Hindi, BPSC Book List In Hindi Medium, BPSC Book List in Hindi pdf,

1 thought on “BPSC Book List in Hindi 2023”

Leave a Comment

Travelling Allowance Rules Kya Hai मकर संक्रांति 2024 – किन वस्तुओं का दान करना शुभ होता है? विश्व हिंदी दिवस 2024: इतिहास, थीम और महत्व लक्षद्वीप में स्थित पाँच महत्वपूर्ण लैगून