10 Best Motivational Books in Hindi: यह तो सभी को पता है कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। चाहे वह दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति ही क्यूँ ना हो।
जितने भी सफल व्यक्ति हुए हैं, उन्होंने भी अपने जीवन में कभी-ना-कभी असफलता का सामना किया है। उनके सामने भी विपत्तियाँ आई हैं। लेकिन उन्होंने अपने दृढ़ विश्वास और सकारात्मक सोच के द्वारा इन विपत्तियों पर विजय प्राप्त किया है और सफल हुए हैं।
लेकिन दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो विषम परिस्थितियों में बिखर जाते हैं और जीवन में असफल हो जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में यदि कोई व्यक्ति उनके अंदर सकारात्मक सोच पैदा कर देता है तो वे लोग भी इन कठिन परिस्थितियों से बाहर आ सकते हैं।
यही काम motivational books करती हैं जो बहुत ही अनुभवी लोगों द्वारा लिखी गयी होती हैं। इन लोगों ने भी अपने जीवन में विषम परिस्थितियों का सामना किया और उससे बाहर आने के बाद अपने अनुभवों को अपने द्वारा लिखी हुई motivational books के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की है।
यहाँ हम ऐसे ही लेखकों द्वारा लिखित कुछ Best Motivational Books के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ना चाहिए।
यह भी पढ़ें:
Top 10 Best Freelancing Websites for Finding Jobs in 2022
हिन्दी में 10 बेहतरीन प्रेरक पुस्तकें / 10 Best Motivational Books in Hindi
1. अति प्रभावकारी लोगों की 7 आदतें- स्टीफन आर कवी (Stephen R Covey)

यह दुनिया के Best Motivational Books में से एक है जिसकी ना केवल पाठकों ने प्रशंसा की है बल्कि विश्व के कई लेखकों ने भी इसे बेहतरीन Motivational Books में से एक बताया है।
टाइम मैगज़ीन ने एक बार अमेरिका के 25 प्रभावशाली लेखकों की सूची बनाई थी जिसमें स्टीफन आर कवी का भी नाम शामिल था। उनके द्वारा लिखित कई Motivational Books को दुनिया के कई भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है। ऐसे लेखक द्वारा लिखित यह पुस्तक सभी लोगों के लिए समान रूप से उपयोगी है।
इस पुस्तक को विश्व के कई लेखकों ने भी सराहा है। वारेन बेनिस, ब्रायन ट्रेसी, टीम पीटर्स, रिचर्ड एम. डेवास, रॉन जेम्के, डेनियल पिंक, एरियाना हफिंगटन, इन्दिरा नूई जैसे लेखकों और प्रभावशाली लोगों ने इस पुस्तक की प्रशंसा की है।
स्टीफन आर कवी ने इस पुस्तक में प्रभावशाली लोगों की उन आदतों के बारे में बताया है जिन्हें अपनाने के बाद कई लोगों की जिंदगियाँ बदल गईं। उन्होंनें बताया है कि ये 7 आदतें आज के दौर में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और आज से सालों बाद भी जब बड़े-बड़े परिवर्तन हो रहे होंगे तब भी प्रासंगिक रहेंगी।
2. अपनी आत्मशक्ति को पहचानें- रॉबिन शर्मा

यह पुस्तक रॉबिन शर्मा द्वारा लिखित ‘The Saint, the Surfer and The CEO’ का हिन्दी अनुवाद है। रॉबिन शर्मा दुनिया के अति प्रभावशाली लेखकों में से एक हैं और इनके द्वारा लिखित Motivational Books को विश्व स्तर पर सराहा गया है।
यह पुस्तक एक कथा साहित्य है जो जैक वेलेंटाइन नामक व्यक्ति के जीवन पर आधारित है। जैक को अपना जीवन अधूरा सा लग रहा था और इसे खुशहाल बनाने के लिए वो ज्ञान की खोज में निकल पड़े थे। अंततः उन्हें अपने अंदर की आत्मशक्ति की पहचान हुई और जीवन को सफल बनाया।
लेखक ने जैक के उदाहरण के माध्यम से यह बताने की कोशिश की है कि कोई भी मनुष्य अपने अंदर छुपी आत्मशक्ति को पहचान लेता है तो वह एक सफल और खुशहाल जीवन जी सकता है।
3. आपके अवचेतन मन की शक्ति- जोसेफ मर्फ़ी

यह पुस्तक अमेरिका के जाने-माने लेखक और विचारक जोसेफ मर्फी द्वारा लिखी गयी बेहतरीन Motivational Books में से एक है।
इस पुस्तक में लेखक ने बताया है कि किस तरह हमारा अवचेतन मन (sub-conscious mind) हमारे दैनिक जीवन को नियंत्रित करता है। यह अवचेतन मन ही है जो आपके दिमाग को अपने अनुसार आदेश देता है और आपके जीवन को प्रभावित करता है।
इसलिए जो व्यक्ति अपने अवचेतन मन को नियंत्रित करके उसकी शक्ति को सकारात्मक कार्यों में लगाता है वह अपने जीवन को गुणवत्तापूर्ण बना लेता है।
इस Motivational Books में लेखक ने यही बताने की कोशिश की है कि किस तरह हम अपने अवचेतन मन की शक्ति को जगा सकते हैं और उसका प्रयोग अपने जीवन को गुणवत्तापूर्ण बनाने में कर सकते हैं।
4. कामयाबी अनलिमिटेड- ब्रायन ट्रेसी

यह ब्रायन ट्रेसी द्वारा लिखी पुस्तक Flight Plan का हिन्दी अनुवाद है। ब्रायन ट्रेसी बहुत ही अनुभवी लेखक हैं और इन्होंने 70से अधिक Motivational Books लिखी हैं जिनका दर्जनों भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है।
लेखक ने इस पुस्तक में बताया है कि सफलता हवाई जहाज के उड़ान की तरह है। यदि हवा अनुकूल रहती है तो जहाज उड़ाना आसान होता है और गंतव्य तक समय से पहुंचा जा सकता है।
इसके विपरीत यदि हवा प्रतिकूल रहती है तो गंतव्य तक पहुँचना थोड़ा कठिन होता है लेकिन एक कुशल पायलट इन कठिन परिस्थितियों में भी अपने गंतव्य तक पहुँच जाता है।
इस तरह लेखक ने जीवन में सफलता को हवाई जहाज के उड़ान से तुलना करके बहुत ही रोचक तरीके से सफलता के बारे में समझाया है।
इस तरह यह रोचक Motivational Books में से एक है और इसमें दिए गए उदाहरण बहुत ही रुचिकर हैं।
5. मुश्किल दौर में आगे बढ़ने के 7 रहस्य- विली जॉली

विली जॉली ने इस पुस्तक में बताया है कि विपत्तियाँ सभी के जीवन में आती हैं। जो व्यक्ति इन विपत्तियों के समय भी अपने को मजबूत बनाए रखता है वह कभी ना कभी सफल हो ही जाता है।
इस पुस्तक में कुछ ऐसे लोगों के उदाहरण दिये गए हैं जो अपने जीवन में बहुत मुश्किल दौर से गुजरते हुए सफल हुए थे। इनमें से कुछ मशहूर लोग, जैसे ली आयाकोका, वैली फ़ेमस एमास और लेस ब्राउन के उदाहरण दिये गए हैं और कुछ ऐसे लोगों के भी उदाहरण दिये गए हैं जो बहुत अधिक मशहूर नहीं हैं।
लेखक ने 7 ऐसे रहस्य बताए हैं जिनको अपनाने से आप अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन कर सकते हैं। जिनसे आप किसी भी कठिन समय में विजय प्राप्त कर सकते हैं और आने वाले संकटों को नए अवसरों के रूप में देख सकते हैं।
6. विजेताओं के छह नजरिए- डॉ. नार्मन विन्सेन्ट पील

डॉ. नार्मन विन्सेन्ट पील अमेरिका के बहुत प्रभावशाली लेखक थे। उन्होंने अपनी अधिकतर पुस्तकों में सकारात्मक सोच के बारे में बात की है। उनकी एक पुस्तक ‘सकारात्मक सोच की शक्ति’ बेस्ट सेलिंग की सूची में शामिल हो चुकी है।
उनके द्वारा लिखित पुस्तक विजेताओं के 6 नजरिए में भी सफल होने के लिए नज़रिये के मूल्यांकन और इसे बदलने के बारे में बात की गयी है।
लेखक के अनुसार किसी व्यक्ति का नजरिया ही उसकी सफलता की कुंजी होती है। उन्होंने अपनी इस पुस्तक में सफल लोगों के 6 नजरिए सकारात्मक, साहस, उत्साह, शांति, आत्मविश्वास और आशावाद के बारे में बताया है।
7. सकारात्मक सोच की शक्ति- डॉ. नार्मन विन्सेन्ट पील

इस पुस्तक के लेखक भी डॉ. नार्मन विन्सेन्ट पील ही हैं। यह बेस्ट सेलिंग पुस्तकों की सूची में शामिल हो चुकी है। इस पुस्तक में किसी व्यक्ति के जीवन में आने वाले मुश्किलों और संघर्षों से निपटने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव दिये गए हैं।
यह पुस्तक सकारात्मक चिंतन सिखाती है। इसमें लेखक ने बताया है कि कैसे अपने जीवन को ऊर्जावान करें और मन की शांति प्राप्त करें। लेखक के अनुसार जीवन में पलायन करके किसी सुरक्षित स्थान पर जाने के बजाय यह सोचना चाहिए कि ऊर्जा के केंद्र तक कैसे पहुंचा जाए जिससे रचनात्मक, व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन के लिए प्रेरक ऊर्जा मिलती है।
पुस्तक में उन शिक्षाओं को शामिल किया गया है जिन्हें अपनाने से पाठकों को सकारात्मक रूप से सोचने की कला विकसित करने में मदद मिलेगी। सकरात्मक सोच के कारण कोई भी व्यक्ति सफल हो सकता है और जीवन में अपने द्वारा निर्धारित कई लक्ष्यों को पूरा कर सकता है।
इस पुस्तक में लेखक द्वारा सुझाई गई तकनीकों का उद्देश्य किसी भी व्यक्ति के जीवन में किसी भी चीज से पराजित नहीं होने और विजयी जीवन प्राप्त करने का आश्वासन देना है।
8. सकारात्मक सोच की अपार शक्ति- लुइस एल. हे

यह पुस्तक प्रसिद्ध लेखिका लुइस एल. हे द्वारा लिखित ‘All is Well’ का हिन्दी अनुवाद है और इसकी सहलेखिका मोना लिसा शुल्ज हैं। लुइस एल. हे की पुस्तक ‘यू कैन हील योर लाइफ’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक बिकनेवाली पुस्तक की सूची में शामिल हो चुकी है।
‘सकारात्मक सोच की अपार शक्ति’ पुस्तक में लेखिका ने शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक करने के बारे में बताया है। इस पुस्तक में लेखिका ने बताया है कि भावनात्मक कुशलता और स्वास्थ्य के बीच एक गहरा संबंध होता है। उन्होंने चिकित्सा स्वास्थ्य, सम्पूर्ण स्वास्थ्य, पोषणिक स्वास्थ्य और भावनात्मक स्वास्थ्य के मध्य महत्वपूर्ण संबंध को बहुत अच्छे से प्रस्तुत किया है।
इस पुस्तक में कुछ ऐसे लोगों के उदाहरण दिये गए हैं जिन्होंने किसी गंभीर बीमारी का सामना किया और उनके स्वस्थ होने में विशेष भावनात्मक और भौतिक सुझावों की मदद मिली।
9. टाइम मैनेजमेंट- सुधीर दीक्षित

सुधीर दीक्षित द्वारा लिखी गई इस पुस्तक के मूल संस्करण में समय प्रबंधन के 10 सिद्धांत बताए गए थे जबकि इसके दूसरे संस्करण में 30 सिद्धांत बताए गए हैं। इस पुस्तक में यह बताया गया है कि जीवन में समय प्रबंधन कितना महत्वपूर्ण है।
इस पुस्तक में एक और परिवर्तन यह किया गया है कि Multi-tasking के सिद्धांत को हटा दिया गया है। लेखक के अनुसार नए शोध से यह पता चला है कि Multi-tasking पुरुषों के लिए काफी मुश्किल होता है।
इस पुस्तक में लेखक ने यह बताया है कि किस तरह समय प्रबंधन के द्वारा समय का उचित प्रयोग करके उत्पादकता और दक्षता को बढ़ाया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति समय प्रबंधन के सिद्धांतों का पालन करता है तो दिये गए समय सीमा के भीतर किसी विशेष कार्य को आसानी से पूरा कर सकता है।
समय प्रबंधन का उपयोग अब ना केवल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है बल्कि आज के व्यस्त जीवन में हर कोई सफल होने के लिए इसका प्रयोग करना चाहता है। क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को वर्तमान में समय की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में उन लोगों को यह पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए जो कुशल समय प्रबंधन में दक्ष होना चाहते हैं ।
10. मनचाही सफलता कैसे पाएं- नेपोलियन हिल

यह पुस्तक नेपोलियन हिल द्वारा लिखित ‘The Magic Ladder to Success’ का हिन्दी अनुवाद है। इस पुस्तक में लेखक के संघर्ष भरे जीवन के बारे में भी बताया गया है।
इस पुस्तक में सफलता के नियम के सत्रह सिद्धांत बताए गए हैं। इन सिद्धांतों का प्रयोग करके शक्ति हासिल की जा सकती है और कई लोगों ने इस तरह की शक्ति हासिल भी की है। लेखक के अनुसार ये सिद्धांत ना सिर्फ व्यापार में बहुमूल्य साबित होते हैं बल्कि किसी भी आर्थिक समस्याओं के समाधान में भी वित्तीय रूप से उत्पादक साबित होते हैं।
10 Best Motivational Books in Hindi : निष्कर्ष:-
जीवन में सफल होने के लिए सकारात्मक होना बहुत ही जरूरी है। इसलिए का अध्ययन प्रत्येक वर्ग के लोगों को करना चाहिए।
उपरोक्त लेख में हमने 10 ऐसी ही पुस्तकों के बारे में बताया है जो बहुत ही प्रेरणादायी हैं और इनके अध्ययन से अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। यही ऊर्जा आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करती है।
आप भी इन पुस्तकों का अध्ययन करें और अपने जीवन को एक नई दिशा दें।
हमें उम्मीद है कि आज का यह लेख आपलोगों को अच्छा लगा होगा। कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर दें।
कृपया शेयर करना ना भूलें