न्यूज पेपर के नीचे दिए गए चार रंगीन बिंदुओं का अर्थ क्या होता है और ये क्यों महत्वपूर्ण होते हैं?

सामान्य ज्ञान

By Hindimaterials

छोटे-बड़े सभी प्रकार के रंगीन प्रिंटरों में चार तरह के रंगों का प्रयोग किया जाता है। 

CYAN

MAGENTA

YELLOW

BLACK

CYAN, MAGENTA और YELLOW रंग, तीन प्राथमिक रंग लाल, हरा और नीला के उचित अनुपात में मिलने से बने हैं। 

रंगीन प्रिंटर में प्रयोग होने वाले इन चार रंगों को मैनेज करके ही प्रिंटर एक रंगीन चित्र की छपाई करता है I

प्रिंटर में काले रंग को ‘Key color’ के नाम से भी जानते हैं। इसीलिए इसे ‘Key’ शब्द के पहले अक्षर ‘K’ से इंगित किया जाता है।

K

ऑफ्सेट प्रिंटिंग प्रेस में चार रंगों के कलर प्लेट्स जब तक सही स्थिति में रहती हैं तब तक तस्वीरें साफ-सुथरी छपती हैं और चार रंग के बिन्दु भी साफ-सुथरे छपते हैंI

जब कलर प्लेट्स गलती से ओवरलैप हो जाते हैं तो तस्वीरों के साथ-साथ चार रंगीन बिन्दु और उनके बीच बने क्रॉस की छपाई भी धुंधली हो जाती हैI

CMYK को Registration marks कहा जाता हैI इस मार्क्स और चार रंगीन बिंदुओं की धुंधली छपाई से पता चल जाता है कि प्रिंटर में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गई है।

इन चार रंगीन बिंदुओं की छपाई से ही पता चलता रहता है कि पेपर में तस्वीरें साफ छप रहीं हैं या धुंधली। इसके लिए पूरे पेपर को देखने की जरूरत नहीं पड़ती है।  

चार रंगीन बिंदुओं का महत्व 

सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए विजिट करें

हमारी अन्य वेब स्टोरी देखने के लिए विज़िट करें-