United Nations Day 2023

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2023: जानें हर साल 24 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है यह दिवस 

संयुक्त राष्ट्र दिवस हर साल 24 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लागू होने के उपलक्ष्य में हर साल पूरे विश्व में मनाया जाता है।

24 अक्टूबर 1945 को, 29 देशों द्वारा अधिकारपत्र की पुष्टि के बाद, संयुक्त राष्ट्र संघ आधिकारिक तौर पर अस्तित्व में आया और 51 देशों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए।

संयुक्त राष्ट्र एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया भर में शांति, सुरक्षा और सतत विकास को बढ़ावा देता है। वर्तमान में इस संगठन में  193 सदस्य देश हैं।

संयुक्त राष्ट्र के छह मुख्य अंग हैं- महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक और सामाजिक परिषद,  संयुक्त राष्ट्र न्यास परिषद और सचिवालय।

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2023 की थीम है - "Equality, Freedom and Justice for All" यानि "सभी के लिए समानता, स्वतंत्रता और न्याय"

इस थीम को मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा (UDHR) की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए चुना गया था, जिसे 10 दिसंबर, 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाया गया था।

आज की दुनिया में हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं उनसे लड़ने के लिए संयुक्त राष्ट्र जैसा एक मजबूत और प्रभावी संगठन होना बहुत जरूरी है।