National Sports Day 2023

राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 : थीम, इतिहास और महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। जिसका आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय तत्वाधान में किया जाता है।

2012 में, भारत सरकार ने मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। मेजर ध्यानचंद भारत के महानतम हॉकी खिलाड़ियों में से एक थे।

मेजर ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। मेजर ध्यानचंद को “हॉकी का जादूगर” भी कहा जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य खेलों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और देश के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है।

इस दिन खेल पुरस्कारों की भी घोषणा की जाती है। ये खेल पुरस्कार उन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को प्रदान किए जाते हैं जिन्होंने खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया हो।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है, वे हैं - मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद पुरस्कार।

हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस एक तय थीम के साथ मनाया जाता है।  इस साल 2023 की थीम है – “Sports as an enabler for an inclusive and fit society.”

सरकारी नौकरी की तैयारी से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें।

हमारी अन्य वेब स्टोरी देखने के लिए नीचे क्लिक करें