Sologamy (सोलोगैमी)

आजकल Sologamy शब्द बहुत अधिक चर्चा में हैं। आईए जानते हैं इस शब्द का अर्थ और इसे अपनाने वाली देश की पहली लड़की के बारे में।

Sologamy का अर्थ

जब कोई व्यक्ति खुद की शादी खुद से ही कर ले तो उसे Sologamy कहते हैं। इसे Autogamy या Self Marriage  भी कहा जा सकता है।

आजकल Sologamy को बहुत सारी लड़कियां अपना रही हैं और इनका मानना है कि Sologamy से स्वयं का मूल्य समझ सकते हैं और स्वयं से प्यार करने लगते हैं।

वैश्विक स्तर पर Sologamy प्रथा बहुत अधिक प्रचलित है। लेकिन भारत में यह प्रथा इस समय अधिक चर्चा में बना हुआ है जब गुजरात की एक लड़की ने Sologamy अपनाया।

गुजरात के वडोदरा की रहने वाली 24 वर्षीय क्षमा बिंदु ने Sologamy के तहत 9 जून को खुद से खुद की शादी कर ली। यह गुजरात में Sologamy का पहला उदाहरण माना जा रहा है।

क्षमा बिंदु ने स्वयं ही अपनी मांग भरी, स्वयं ही मंगलसूत्र पहन लिया और खुद के साथ ही अग्नि के सात फेरे लिए।

क्षमा बिंदु ने कहा कि वह कभी किसी लड़के से शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन वे दुल्हन बनना चाहती थीं इसलिए उन्होंने Sologamy को अपनाया।

क्षमा बिंदु का मानना है कि Sologamy से खुद से प्यार (self love) और खुद को स्वीकार करने (self acceptance) की प्रथा प्रारंभ होगी।

सरकारी नौकरी की तैयारी से संबंधित जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें।

हमारी अन्य वेब स्टोरी देखने के लिए नीचे क्लिक करें