जीवन में योग का महत्व - 10 महत्वपूर्ण बिन्दु 

जीवन में योग का महत्व 

योग एक ऐसा अभ्यास है जिसके अपनाने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन बनाए रखा जा सकता है।

नियमित योग अभ्यास से शारीरिक लचीलापन, शक्ति और संतुलन में वृद्धि होती है। यह मांसपेशियों को भी मजबूत करता है और स्थिरता एवं संतुलन को बढ़ाता है।

योग आसन से शारीरिक मुद्रा(posture) में सुधार होता है और शरीर भी संरेखित (aligned) रहती है। जिसके कारण शरीर में तनाव दूर होता है।

योग से हृदय भी स्वस्थ रहता है और फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार होता है। साँस से संबंधित योग क्रियाओं से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और श्वसन क्रिया में सुधार सुधार होता है।

योग से मेटाबोलिज्म ठीक रहता है जिससे शरीर के वजन को भी नियंत्रित किया जा सकता है। इस तरह योग शरीर के सही वजन को बनाए रखने का एक शानदार तरीका है।

योग से तनाव, चिंता और अवसाद(depression) कम होता है। योग में विश्राम से संबंधित भी क्रियाएं शामिल हैं जो मन को शांत करती हैं और तनाव को कम करती हैं।

नियमित रूप से योग अभ्यास से मन में शांति की भावना आती है, चिंता कम होती है और अवसाद के लक्षणों में भी कमी आती है।

नियमित योग अभ्यास करने से अनिद्रा की समस्या कम होती है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। यदि आप सोने से पहले योग का अभ्यास करते हैं तो बहुत ही अच्छी नींद आती है।

योग प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर करता है, जिससे बीमारी को दूर करने में मदद मिलती है। यह पूरे शरीर में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है जिससे ऊर्जा के स्तर में भी वृद्धि होती है।

कुछ योगासन से आंतरिक अंगों का अभ्यास हो जाता है, इससे पाचनतंत्र में सुधार हो जाता है और आंत भी स्वस्थ रहते हैं।

अन्य महत्वपूर्ण लेख पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें करें

हमारी अन्य वेब स्टोरी देखने के लिए नीचे क्लिक करें