हिन्दी दिवस

हिन्दी दिवस 2023 तिथि, इतिहास और महत्व। 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है हिन्दी दिवस

14 सितंबर 2023 

हिंदी भाषा के महत्व को समझाने और इसे बढ़ावा देने के लिए हर साल 14 सितंबर को भारत में बड़े उत्साह और गर्व के साथ हिंदी दिवस मनाया जाता है।

स्वतंत्रता के बाद, भारत सरकार को एक आधिकारिक भाषा चुनने का कार्य सौंपा गया। इस कार्य को पूरा करने के लिए, एक संविधान सभा का गठन किया गया।

हिन्दी दिवस

संविधान सभा के प्रतिनिधियों ने कई महीनों तक बहस की और आखिरकार, 14 सितंबर, 1949 को, हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया।

हिन्दी दिवस

1953 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। तब से, हर वर्ष 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है।

हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा से पहले ही हिंदी को भारत की संविधान की आठवीं अनुसूची में 1950 में शामिल कर लिए गया था।

हिन्दी भारत के अलावा, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मालदीव, त्रिनिदाद और टोबैगो, दक्षिण अफ्रीका, गुयाना, मॉरीशस, फिजी, आदि देशों में भी बोली जाती है।

 डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा था कि “हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। हमें हिंदी भाषा को बढ़ावा देने और इसे एक समृद्ध भाषा बनाने के लिए काम करना चाहिए।”

हिंदी दिवस के अवसर पर, हमें हिंदी भाषा के महत्व को लोगों को समझाना चाहिए और हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहिए।

सरकारी नौकरी की तैयारी से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें।

हमारी अन्य वेब स्टोरी देखने के लिए नीचे क्लिक करें