E Commerce क्या है: E commerce meaning in Hindi

Story by hindimaterials.com

E Commerce का Full Form होता है- Electronic Commerce.  यहाँ Commerce का मतलब कमर्शियल गतिविधियां है।

यानि कि ऐसी कमर्शियल गतिविधियां जो इंटरनेट का उपयोग करके ऑनलाइन की जाती हों उन्हें E Commerce कहते हैं।

इन कमर्शियल गतिविधियों के अंतर्गत इंटरनेट के माध्यम से सामानों की खरीद / बिक्री करना, मुद्रा का लेनदेन करना, सेवाओं की खरीद / बिक्री करना आदि आते हैं।

इन कमर्शियल गतिविधियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म हैं- Flipkart, Amazon, Paytm, Myntra, Alibaba, eBay, Shopify, Walmart etc.

B2B E Commerce का वह मॉडल है जिसमें दो या दो से अधिक व्यवसायों/कंपनियों के बीच उत्पादों, सेवाओं या सूचनाओं के इलेक्ट्रॉनिक आदान-प्रदान शामिल है।

B2C E Commerce के मॉडल में कोई कंपनी अपना सामान, सेवाएं या सूचनाएं सीधे Consumer यानि उपभोक्ता को बेचती है।

Consumer-to-Consumer E Commerce या C2C में केवल निजी व्यक्तियों या उपभोक्ताओं (Consumers) के बीच सामानों की ऑनलाइन खरीद-बिक्री की जाती है।

Consumer-to-Business (C2B) प्रकार के ई-कॉमर्स में उपभोक्ता अपने उत्पादों और सेवाओं को कंपनियों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराते हैं।

हमारी अन्य वेब स्टोरी देखने के लिए नीचे क्लिक करें।

अन्य महत्वपूर्ण लेखों के लिए विज़िट करें