ISRO द्वारा लॉन्च किया गया Chandrayaan-3 की चाँद की सतह पर उतरने की तिथि

Chandrayaan 3 Moon Landing Date

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान सगंठन (इसरो) ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट Chandrayaan-3 को 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया।

Chandrayaan-3 Mission लगातार आगे बढ़ रहा है और सब कुछ सही रहा तो यह 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतर जाएगा।

पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 3,84,400 km है और यदि चंद्रयान-3 को सीधे चंद्रमा की सतह पर भेजने की कोशिश करते हैं तो इसका सारा ईंधन रास्ते में ही खर्च हो जाएगा।

ज्यादा ईंधन रखते हैं तो रॉकेट का वजन बहुत अधिक हो जाएगा जिसके लिए एक बहुत ही शक्तिशाली इंजन की जरूरत पड़ेगी। LVM-3 की लंबाई 142 फुट है जिसमें बहुत अधिक ईंधन नहीं रखा जा सकता है।

इसीलिए इसे पृथ्वी की कक्षाओं में चक्कर लगाने के लिए छोड़ दिया जाता है और साथ ही कक्षा-उत्थान (orbit-raising ) भी किया जाता है।

Image source- ISRO

जब चंद्रयान पृथ्वी की पाँचवी कक्षा में पहुँच जाता है तो इसे पृथ्वी की गति और गुरुत्वाकर्षण की सहायता से चंद्रमा की कक्षा में फेंक दिया जाता है।

Image source- ISRO

फिर यही प्रक्रिया चंद्रमा की कक्षाओं में होता है और अंत में यान चंद्रमा की सतह पर उतर जाता है। इसीलिए Chandrayaan-3 Mission को 40 दिन लगने वाले हैं।

अन्य महत्वपूर्ण लेख पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें करें

हमारी अन्य वेब स्टोरी देखने के लिए नीचे क्लिक करें