ISRO द्वारा लॉन्च किया गया Chandrayaan-3 Mission के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।

Chandrayaan-3 Mission क्या है?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान सगंठन (इसरो) ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट Chandrayaan-3 को 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया।

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरीकोटा से लॉन्च किया गया।

Chandrayaan-3 Mission लगातार आगे बढ़ रहा है और सब कुछ सही रहा तो यह 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतार जाएगा।

Chandrayaan-3 के साथ एक लैंडर और एक रोवर को भेजा गया है। ये दोनों कई प्रकार के वैज्ञानिक उपकरणों से लैस हैं।

चंद्रयान-3 के साथ भेजे गए लैंडर का नाम 'विक्रम है और रोवर का नाम ‘प्रज्ञान‘ है। चंद्रयान-2 के साथ भेजे गए लैंडर और रोवर के नाम भी यही थे।

वैज्ञानिकों का कहना है कि चंद्रमा की सतह को छूने से ठीक पहले इसकी गति 2 मीटर प्रति सेकंड हो जाएगी। इससे वह चंद्रमा पर धीरे से नीचे उतरेगा और सॉफ्ट-लैंडिंग कर सकेगा

चांद पर अभी तक सफल लैंडिंग करने वाले विश्व के तीन देश – अमेरिका, रूस और चीन। यदि भारत का Chandrayaan-3 Mission सफल रहता है तो ऐसा करने वाला यह चौथा देश बन जाएगा।

बस अब उस दिन का इंतजार है जिस दिन Chandrayaan-3 चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैन्डिंग कर लेगा और वह दिन ISRO और हमारे देश के लिए ऐतिहासिक दिन होगा।

अन्य महत्वपूर्ण लेख पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें करें

हमारी अन्य वेब स्टोरी देखने के लिए नीचे क्लिक करें