Chandra Grahan 2023

आज 28 अक्टूबर 2023 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। 

शनिवार को शरद पूर्णिमा है और आज के दिन भारत में खंडग्रास चंद्रग्रहण लग रहा है।

चंद्रग्रहण लगने का समय 28 अक्तूबर शनिवार को रात 11.31 बजे से लेकर रात के 3.56 बजे तक रहेगा। 

यह चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देने के अलावा विश्व के कई भागों में देखा जा सकता है। 

पृथ्वी जब सूर्य की परिक्रमा के दौरान  चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है तब चंद्रग्रहण लगता है। 

इससे चंद्रमा का छाया वाले भाग में अंधकार हो जाता है। ऐसी स्थिति में जब हम पृथ्वी से चंद्रमा को देखते हैं तो वह भाग हमें काला दिखाई पड़ता है। इसी को चंद्रग्रहण कहते हैं।