22 जुलाई को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 2022 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई।
बेस्ट फीचर फिल्म - सूरराई पोट्रू (तमिल फिल्म)
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म - तुलसीदास जूनियर
बेस्ट फिल्म इन होलसम एंटरटेनमेंट - तान्हाजी द अनसंग वॉरियर
बेस्ट एक्टर - अजय देवगन को तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर के लिए और सूर्या को सूरराई पोट्रू को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस - अपर्णा बालामुरली (सूरराई पोट्रू)
बेस्ट डायरेक्टर - सच्चिदानंदन के.आर (फिल्म 'ए.के.अयप्पन कोशियम' के लिए); इन्हें यह अवॉर्ड मरणोपरांत दिया गया।
गौरतलब है कि अजय देवगन का ये तीसरा नेशनल अवॉर्ड है। वहीं, बेस्ट क्रिटिक अवॉर्ड इस साल किसी फिल्म को नहीं मिला है।
मोस्ट फ्रेंडली फिल्म स्टेट का अवॉर्ड मध्य प्रदेश को मिला है। इसके अलावा यूपी और उत्तराखंड को संयुक्त रूप से स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला है।
भारतीय सिनेमा की पहली एक्ट्रेस देविका रानी पर आधारित किश्वर देसाई की किताब The Longest Kiss को बेस्ट बुक ऑन सिनेमा का अवॉर्ड मिला।
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की डॉक्यूमेंट्री 1232 किमी के गाने 'मरेंगे तो वहीं जाकर' के लिए विशाल भारद्वाज को नॉन फीचर बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला।