RBI Grade B Officers 2022 Notification : Reserve Bank of India ने Grade ‘B’ Officer पदों को भरने के लिए Notification जारी किया है। इस Notification के अनुसार Reserve Bank of India में Grade B officers के कुल 294 पद भरे जाएंगे।
योग्य उम्मीदवार RBI के आधिकारिक वेबसाईट rbi.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आप भी इस पद लिए योग्य हैं तो इस वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2022 (शाम के 6 बजे तक) है। लेकिन हम उम्मीदवारों को यही सुझाव देना चाहेंगे कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर दें।
Download RBI Grade B Officers 2022 Notification in PDF format –
Reserve Bank of India की तरफ से RBI Grade B Officers पद के लिए 28 मार्च 2022 को आधिकारिक Notification जारी किया गया।
इस Notification को pdf में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
RBI Grade B Officers 2022 Notification: Vacancy details
आपकी सुविधा के लिए RBI Grade ‘B’ Officers के vacancy को हमने यहाँ टेबल के रूप में दिया है-
संगठन का नाम | रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया |
पद का नाम | RBI Grade ‘B’ Officer |
पदों की कुल संख्या | 294 |
ऑनलाइन रेजिस्ट्रैशन की तिथि | 28 मार्च 2022 से 18 अप्रैल 2022 (शाम 6 बजे तक) |
ऑफिसियल वेबसाईट | www.rbi.org.in |
RBI Grade B Officers 2022 Notification: परीक्षा तिथियाँ
परीक्षा | परीक्षा की तिथियां |
Officers in Gr B (DR)- General- Phase-I – ऑनलाइन परीक्षा | 28 मई 2022 |
Officers in Gr B (DR)- General- Phase-II – Paper I, II और III – ऑनलाइन परीक्षा | 25 जून 2022 |
Officers in Gr B (DR) – DEPR / DSIM – Phase I – Paper – I – ऑनलाइन परीक्षा | 2 जुलाई 2022 |
Officers in Gr B (DR)- DEPR / DSIM – Phase-II – Paper I, II और III- ऑनलाइन परीक्षा | 6 अगस्त 2022 |
RBI Grade B Officers 2022 Notification: Category-wise vacancy
GEN/UR | SC | ST | OBC | EWSs | कुल | |
Officers in Grade ‘B’(DR)-General | 109 | 32 | 15 | 59 | 23 | 238 |
Officers in Grade ‘B’(DR)- DEPR | 11 | 4 | 5(3) | 8 | 3 | 31 |
Officers in Grade ‘B’(DR)- DSIM | 7 | 7(4) | 5(4) | 4 | 2 | 25 |
कुल | 127 | 43 | 25 | 71 | 28 | 294 |
( ) के अंदर की संख्याएं बैकलॉग रिक्तियों की संख्याओं को दर्शा रही हैं।
01 जनवरी 2022 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 30 वर्ष होनी चाहिए। यानि कि उम्मीदवार का जन्म 02 जनवरी 1992 से पहले और 01 जनवरी 2001 के बाद ना हुआ हो।
उम्र सीमा में जो छूट दी गई है वह इस प्रकार है-
कैटेगरी | उम्र सीमा में छूट |
Scheduled Castes (SC)/ Scheduled Tribes (ST) | 5 वर्ष |
Other Backward Classes (OBC) | 3 वर्ष |
Physically Handicapped / विकलांग | 10 वर्ष |
Physically Handicapped (OBC) | 13 वर्ष |
Physically Handicapped (SC/ST) | 15 वर्ष |
Number of Attempts
General Category / EWSs के उम्मीदवार, जो पहले से ही इस पद के लिए Phase- I परीक्षा में छह बार उपस्थित हो चुके हैं, वैसे उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / पीडब्ल्यूबीडी से संबंधित उम्मीदवारों पर ऐसा कोई प्रतिबंध लागू नहीं होता है, यदि पद उनके लिए आरक्षित हैं।